Editor’s Pick

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Live Updates: दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए आज मतदान

[ad_1]

Image Source : INDIA TV
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Live Updates

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Live Updates: आज गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग का दिन है। दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए कांग्रेस, बीजेपी और ‘आप’ सहित विभिन्न दलों के कुल 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ​किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 तक रखा गया है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम को खत्म हो गया था। इससे पहले 1 दिसंबर को गुजरात में पहले चरण का मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।

 

Live updates :Gujarat Election Second Phase Voting Live Updates 05 dec

Refresh


  • 7:04 AM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    पीएम मोदी रानीप में करेंगे मतदान

    अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां चल रही हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होगा। निशान पब्लिक स्कूल, रानीप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वोट डालेंगे।