दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 15 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

Vikram Gokhale
Vikram Gokhale Health: दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है। बता दें विक्रम बीते 15 दिनों से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया था की एक्टर की हालत बहुत नाजुक बनी हुई थी। साथ ही उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा गया था।
खबरों के मुताबिक, विक्रम का इलाज पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में हो रहा था। ऐसा कहा जा रहा है की विक्रम लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थें। साथ ही उनके शरीर के अन्य अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहे थें। इस खबर को सुनने के बाद फैंस को झटका लगा है।
इस तरह से मिली थी Kartik Aaryan को उनकी पहली फिल्म, जानकर दंग रह जाएंगे आप
82 वर्षीय विक्रम गोखले हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता थें। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी थी। एक्टर ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने अमिताभ बच्चन संग ‘परवाना’ फिल्म में काम किया था। साथ ही इन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने ‘भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’ और अक्षय कुमार की ‘मिशन मंगल’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया था।
Latest Bollywood News