देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत, यहां और भी हैं आफताब और श्रद्धा- गुजरात में बोले असम सीएम-country need strict law against love jihad said assam cm himant biswa sarma in gujarat rally

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गुजरात के धनसुरा में एक जनसभा को संबोधित किया है। राज्य में विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा। इस दौरान सरमा ने कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून की जरूरत है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आफताब ने श्रद्धा को मारा और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह केवल हिंदू लड़कियों को ही क्यों लाता था, तो उसने कहा कि वो भावुक होती हैं। अन्य आफताब और श्रद्धा भी हैं, देश को ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून की जरूरत है।’
सरमा ने आगे समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए कहा, ‘महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। घर में अगर 1 बेटा और 1 बेटी है तो दोनों को एक समान अधिकार मिलना चाहिए। देश में समान नागरिक संहिता चाहिए और ये केवल भाजपा ला सकती है, कांग्रेस नहीं। एक व्यक्ति देश में 2-3 शादी कर लेता है, आप क्यों करेंगे इतनी शादी। देश में अगर हिंदू 1 शादी करता है तो बाकि धर्म के लोगों को भी 1 ही शादी करनी पड़ेगी। इसलिए मैं आज ये बोलता हूं कि देश को समान नागरिक संहिता कानून चाहिए।’