सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के अगले CM, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम, रविवार को लेंगे शपथ Himachal pradesh next CM sukhvinder singh sukhu and Mukesh Agnihotri will be deputy CM

हिमाचल प्रदेश में CM-डिप्टी सीएम का नाम तय
Himachal Pradesh CM-Deputy CM: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी घमासान अब थम गया है। आलाकमान ने राज्य के अगले सीएम के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम का ऐलान किया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली नादौन विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2017 और अब 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है।
वहीं, विधायक दल की बैठक के बाद डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम का ऐलान किया है। मुकेश अग्निहोत्री 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली हरोली विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है। इस तरह लगातार 5 बार विधानसभा में पहुंचने के बाद अब मुकेश अग्निहोत्री राज्य के उपमुख्यमंत्री भी बन गए हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू के सियासी सफर की बात करें तो वह 1988 से 1997 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1997 से 2007 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। सुक्खू को जनवरी 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और इस पद पर वह मार्च 2018 तक बने रहे। सुक्खू 1993 से 1998 तक शिमला नगर निगम में पार्षद भी रहे थे। गैरतलब है कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीती हैं। विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी और 8 दिसंबर को नतीजे आए।
Latest India News