Alia Bhatt Ranbir Kapoor Chosen Name Raha For Their Newborn Daughter Know Details In Hindi – Alia Daughter Name: दादी नीतू सिंह ने रखा आलिया-रणबीर की बेटी का नाम, एक्ट्रेस ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को माता-पिता बने। आलिया ने बेटी को जन्म दिया। कपूर और भट्ट फैमिली में खुशियों का माहौल है। फैंस भी इस खबर से झूम उठे। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस इंतजार में थे कि आखिर आलिया और रणबीर बेटी का क्या नाम रखेंगे? अब इसका खुलासा हो गया है। आलिया की बेटी का नाम राहा कपूर रखा गया है। यह नाम राहा की दादी और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने उन्हें दिया है।
आलिया भट्ट ने पोस्ट के साथ एक लंबा नोट लिखा है। इसके जरिए उन्होंने बेटी के नाम का मतलब बताया है। उन्होंने लिखा है, ‘बेटी का नाम राहा रखा गया है। यह नाम उसकी शानदार और प्यारी दादी ने उसे दिया है। इस नाम के कई खूबसूरत मतलब हैं। इसका अर्थ होता है- दिव्य पथ। स्वाहिली में इसका अर्थ है आनंद। वहीं, संस्कृत में यह एक गोत्र है। बंग्ला में इस नाम के अर्थ- आराम, सहजता और राहत हैं। अरेबिक में इसका अर्थ है शांति। साथ ही खुशी, स्वतंत्रता भी इस नाम के मायने हैं।’ आलिया ने आगे लिखा, ‘वह बिल्कुल अपने नाम के अनुरूप है। हमने जब पहली बार उसे अपनी बाहों में लिया तो वह सबकुछ महसूस किया, जो इस नाम के अर्थ हैं।’ आलिया ने लिखा, ‘शुक्रिया राहा, हमारे परिवार, हमारी जिंदगी में आने के लिए। ऐसा लगता है कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है।’