Editor’s Pick

Bharat Jodo Yatra: Priyanka Walked 24 Km With Rahul – Bharat Jodo Yatra: राहुल के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, पूरे परिवार के साथ की नर्मदा आरती

ओंकारेश्वर में नर्मदा को चुनरी चढ़ाते राहुल और प्रियंका।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका 24 किलोमीटर पैदल चले। रात्रि विश्राम से पहले राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और रेहान नर्मदा आरती और मंदिर में दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। प्रियंका ने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है।

जानकारी के अनुसार रात्रि विश्राम स्थल पर शाम को जाने के बाद राहुल शाम सात बजे वाहन से ओंकारेश्वर आए। सफेद कुर्ता-पजामा और मालवी पगड़ी पहने राहुल नर्मदा किनारे पूजा के लिए बैठे।  आरती करने के बाद नर्मदा का आचमन किया और नर्मदा को चुनरी भी चढ़ाई।

दिग्विजय सिंह नहीं आए नजर
ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती के लिए राहुल गांधी के साथ कमल नाथ आए और राहुल के साथ भी बैठे, लेकिन दिग्विजय सिंह नजर नहीं आए। अब कल यात्रा महू में जाएगी। शुक्रवार को राहुल ने कोई नुक्कड़ सभा नहीं ली।
 
विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button