Bjp Workers Took To The Streets To Protest Against The Attack On Bjp State President Sukant Mazumdar – Bjp: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रदेशाध्यक्ष के काफिले के हमले के विरोध में प्रदर्शन
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला कर मुझे मारने का प्रयास किया। साथ ही कार तोड़ने की कोशिश की। शुक्र है कि सुरक्षाकर्मी साथ थे। उन्होंने कहा कि हमलावर टीएमसी के झंडे लेकर आए थे। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। सरकार के खिलाफ भाजपा अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता यह सोचकर मारने आए थे कि मेरे मरने के बाद पश्चिम बंगाल में बीजेपी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। लेकिन भाजपा में हजारों सुकांत मजूमदार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मारने से भाजपा खत्म नहीं होगी। उधर घटना के विरोध में दक्षिण कोलकाता के सलीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। भाजपा दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष एस चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ता आंदोलनरत हैं। कार्यकर्ता सड़क जाम कर सरकार का विरोध कर रहे है।
WB | They tried to attack me and break my car. Thankfully security was there with me. The attackers came with TMC flags. Is TMC giving flags to others? There’s no democracy in West Bengal. We’ll continue our fight against the govt: Sukanta Majumdar, WB BJP President pic.twitter.com/FGlhiMZzr0
— ANI (@ANI) December 10, 2022
Selimpur, South Kolkata, WB | BJP workers staged protest against attack on WB BJP state president Sukanta Majumdar’s convoy in South 24 Parganas
We’re protesting against the attack on our state president’s convoy by blocking roads: BJP South Kolkata Dist Pres S Chaudhuri (10.11) pic.twitter.com/oT8bTjiy4P
— ANI (@ANI) December 10, 2022