Breaking News Hindi LIVE: देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

हिंदी ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Highlights: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Latest India News
Live updates :Breaking News in Hindi Live 23 November
Refresh
-
Nov 23, 2022
11:40 AM (IST)
अमेरिका: वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 7 लोगों की मौत
अमेरिका में वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में हुई गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं।
-
Nov 23, 2022
11:29 AM (IST)
आफताब के परिवार से पूछताछ
श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला का परिवार दिल्ली में है। उनके बयान दर्ज किए गए। परिवार के बारे में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके आधार पर उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। श्रद्धा ने 2020 में मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका परिवार जानता है कि आफताब उसे मारना चाहता है: सूत्र
-
Nov 23, 2022
10:40 AM (IST)
श्रद्धा ने 2 साल पहले ही जताई थी हत्या की आशंका
श्रद्धा मर्डर केस में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। श्रद्धा वॉकर ने 2 साल पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। श्रद्धा ने पुलिस से आफताब की शिकायत भी की थी। उसने कहा था कि आफताब मेरे टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देगा।
-
Nov 23, 2022
10:07 AM (IST)
दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही
दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम का अभी तक का सबसे कम तापमान है।
-
Nov 23, 2022
9:58 AM (IST)
सत्येंद्र जैन के एक और झूठ का खुलासा
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर एक और विस्फोटक खुलासा हुआ है। तिहाड़ जेल से जो वीडियो सामने आया है उसमें सत्येंद्र जैन कभी फल, कभी ड्राई फ्रूट तो कभी सलाद खाते नजर आ रहे हैं। सबकुछ उनके मन के मुताबिक खाना मिलता दिख रहा है।
-
Nov 23, 2022
8:39 AM (IST)
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की एमपी में एंट्री
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज पहले हिंदी भाषी राज्य मध्य प्रदेश में एंट्री की। हालांकि, यात्रा के राज्य में प्रवेश करने में अपने पूर्व-कार्यक्रम शेड्यूल से थोड़ी देरी हुई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि लगभग सभी कार्यक्रम समान रहेंगे।
-
Nov 23, 2022
7:14 AM (IST)
सत्येन्द्र जैन की एक याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगा जवाब
मसाज कांड में घिरे सत्येन्द्र जैन की एक याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की एक विशेष अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। सत्येंद्र जैन ने याचिका में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाना खाने और तत्काल मेडिकल चेकअप कराने का इजाज़त मांगी है।
-
Nov 23, 2022
7:11 AM (IST)
पीएम मोदी का आज से गुजरात में 2 दिवसीय चुनावी दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से गुजरात में दो दिवसीय चुनावी दौरा शुरू हो रहा है। वह मेहसाणा, दाहोद, वडोदरा और भावनगर में आज 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।
-
Nov 23, 2022
6:53 AM (IST)
आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट होगा आज
दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का आज बुधवार को पॉलीग्राफी टेस्ट हो सकता है। कल मंगलवार को प्री-पॉलीग्राफ टेस्ट किया गया। आफताब का ब्लड प्रेशर और ब्लड टेस्ट भी हुआ। मेडिकल कंडीशनिंग के बाद आज पॉलिग्राफी टेस्ट होगा। चार दिन के भीतर नार्को टेस्ट करना है।
-
Nov 23, 2022
6:51 AM (IST)
महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि नासिक से 89 किमी पश्चिम में आज सुबह करीब 04.4 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।