Breaking News in Hindi Live Politics India Shraddha murder case Gujarat Election mcd election Palam Murder case world Latest Updates

हिंदी ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Latest India News
Live updates :Breaking News in Hindi Live 24 November
Refresh
-
Nov 24, 2022
3:43 PM (IST)
सत्येंद्र जैन मामले में सुनवाई टली
दिल्ली- सत्येंद्र जैन मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई कुछ देर के लिए टली। 3:30 बजे सुनवाई होगी। सत्येंद्र जैन को VC के ज़रिये पेश किया जाएगा।
-
Nov 24, 2022
3:42 PM (IST)
यह लव जिहाद का मुद्दा नहीं- ओवैसी
इस पर भाजपा की राजनीति पूरी तरह गलत है। यह लव जिहाद का मुद्दा नहीं है बल्कि एक महिला के खिलाफ शोषण, दुर्व्यवहार का मुद्दा है और इसे इसी तरह देखा जाना चाहिए और इसकी निंदा की जानी चाहिए: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
-
Nov 24, 2022
2:46 PM (IST)
मैंने ही सबसे पहले महापौर का इस्तीफा मांगा था- थरूर
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम की महापौर के खिलाफ जारी प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मामले पर उनके रुख की अनदेखी कर रहे हैं। तिरुवनंतपुरम नगर निगम की महापौर के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के आरोप लगा रहे लोगों पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले महापौर का इस्तीफा मांगा था।
-
Nov 24, 2022
2:46 PM (IST)
लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को गुरुवार को देश का नया सेना प्रमुख चुना। मुनीर निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। बाजवा 29 नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
-
Nov 24, 2022
2:07 PM (IST)
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट का फाइनल राउंड जारी
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज पूरा कर लिया जाएगा। पिछले 2 घंटे से आफताब रोहिणी के फॉरेन्सिक साइंस लैब में मौजूद है, जहां उसके पॉलीग्राफ टेस्ट का फाइनल राउंड हो रहा है। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब की मेडिकल जांच होगी। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने में 2 दिन का वक्त लगेगा। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आफताब का नार्को टेस्ट होगा।
-
Nov 24, 2022
1:59 PM (IST)
CM योगी आदित्यनाथ ने झांसी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
आज बुंदेलखंड में बेहतर कनेक्टिविटी मिली है। बुंदेलखंड के नौजवानों को नौकरी और रोज़गार भी मिला है। बुंदेलखंड डकैती से मुक्त हुआ है और अपराधियों का बोलबाला समाप्त हुआ है: झांसी में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ
-
Nov 24, 2022
1:51 PM (IST)
सूरत में कैश फॉर वोट का खुलासा, कांग्रेस नेता की गाड़ी से 74 लाख मिले
गुजरात के चुनावी मैदान में वोट की लड़ाई चल रही है, लेकिन इस युद्ध को नोट से भी जीतने की कोशिश चल रही है। सूरत में कैश फॉर वोट कांड का खुलासा हुआ है। एक कांग्रेस नेता की गाड़ी से 74 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इस कैशकांड की सीसीटीवी तस्वीर सामने आई है, जिसमें कांग्रेस नेता जांच टीम से खुद को बचाते हुए और भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस केस में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कांग्रेस नेता की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये कैश किसी कैंडिडेट को देने के लिए लाया गया था।
-
Nov 24, 2022
12:50 PM (IST)
“जहां भाजपा, डबल इंजन की सरकारें, वहां राज्य सरकारें अपने स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर रहीं”
गोवा रोजगार मेले के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महिनों में अलग-अलग राज्यों में रोज़गार मेलों का आयोजन हो रहा है। केंद्र सरकार भी इसके माध्यम से भारत सरकार में हर महिने हज़ारों युवाओं को नौकरी दे रही है। मुझे खुशी है कि जहां भाजपा, डबल इंजन की सरकारें हैं वहां राज्य सरकारें अपने स्तर पर ऐसे मेलों का आयोजन कर रही है। पीएम ने आगे कहा कि बीते 8 सालों में केंद्र सरकार ने गोवा के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए का निवेश किया है। लगभग 3000 करोड़ रुपए की लागत से मोपा में बने नए हवाई अड्डे का लोकार्पण जल्दी होने जा रहा है। इस हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े कार्यों में गोवा के हज़ारों लोगों का रोज़गार मिला है।
-
Nov 24, 2022
12:38 PM (IST)
गोवा रोजगार मेला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो संदेश दिया
गोवा रोजगार मेला पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो संदेश में कहा, “मुझे बताया गया है कि आने वाले कुछ महिनों में गोवा पुलिस समेत अन्य विभागों में कई भर्तियां होने वाली हैं। इससे गोवा पुलिस और मजबूत होगी और नागरिकों, पर्यटकों की सुरक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सुविधा बढ़ने वाली है।”
-
Nov 24, 2022
12:22 PM (IST)
सेना को लेकर किए ट्वीट पर ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी
ऋचा चड्ढा के ट्विटर अकाउंट से भारतीय सेना को लेकर की गई टिप्पणी वाला ट्वीट डिलीट कर दिया गया है। ऋचा चड्डा ने ट्वीट डिलीट करने के बाद माफी भी मांगी है और कहा है कि मैं भी एक आर्मी परिवार से आती हूं, किसी भी शहीद का अपमान करने की मेरी इच्छा नहीं थी।
-
Nov 24, 2022
11:45 AM (IST)
कोई भी चुनाव आयुक्त अपना कार्यकाल पूरा क्यों नहीं कर पा रहा है? संजय राउत ने किया सवाल
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग के हाथ में देश का लोकतंत्र है और ऐसी संस्था किसी की गुलाम बनकर काम करे और उनके (सरकार) मनमर्जी की नियुक्ति हो तो इस देश में लोकतंत्र नहीं होगा। ऐसा क्यों है कि कोई भी चुनाव आयुक्त अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पा रहा है?
-
Nov 24, 2022
11:04 AM (IST)
लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन के लिए पुलिस हिरासत और बढ़ाई गई
दिल्ली: अदालत ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की पुलिस हिरासत NIA को दे दी है। एजेंसी आतंकी संगठनों के साथ दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों के लिंक के एंगल से जांच कर रही है।
-
Nov 24, 2022
10:27 AM (IST)
मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस
दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। जैकलीन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा है। पटियाला हाउस कोर्ट में आज इस मामले में उनके ऊपर आरोप तय करने पर बहस होगी।
-
Nov 24, 2022
9:57 AM (IST)
जम्मू के सांबा जिले में ड्रोन से गिराया एक पैकेट, हथियार बरामद
जम्मू के सांबा जिले के स्वंखा गांव में एक पैकेट ड्रोन के जरिए गिराया गया है। इसमें जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने दो पिस्टल, 4 लोडिंग मैगजीन, एक आईडी, वॉच, बैटरी, रिकवर किया है। पिछले दो-तीन दिन से लगातार जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के लोग सांबा जिले के बॉर्डर एरिया में सर्च ऑपरेशन कर रही थी। आज सुबह तकरीबन 6:00 से 6:30 के बीच यह पैकेट मिला है, जिसे पुलिस ने रिकवर किया है।
-
Nov 24, 2022
9:48 AM (IST)
JK: जांच एजेंसी ने कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में छापेमारी की
‘ऑनलाइन पत्रकार धमकी’ मामले में श्रीनगर, बडगाम और पुलवामा जिलों में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। यह सर्च ऑपरेशन इसी मामले में कुछ दिन पहले की गई सर्च से मिले सुबूतों के बाद की जा रही हैं।
रिपोर्ट- मंजूर मीर
-
Nov 24, 2022
9:06 AM (IST)
दिल्ली में आज ओवरऑल AQI 173 दर्ज किया गया
दिल्ली: वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक आज की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 173 (मध्यम) श्रेणी में है। तस्वीरें इंडिया गेट-कर्तव्य पथ, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और संसद भवन की हैं।
-
Nov 24, 2022
8:14 AM (IST)
चीन में बुधवार को कुल 31,454 कोविड के मामले सामने आए
राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक महामारी की शुरुआत के बाद से चीन के डेली कोविड मामले रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए हैं, क्योंकि देश लॉकडाउन, सामूहिक परीक्षण और यात्रा प्रतिबंधों के साथ प्रसार को रोकने के लिए काम कर रहा है। चीन ने बुधवार को कुल 31,454 कोविड मामले दर्ज किए: एएफपी समाचार एजेंसी
-
Nov 24, 2022
7:33 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी की आज गुजरात में ताबड़तोड़ 4 रैलियां
मिशन गुजरात में जुटे प्रधानमंत्री मोदी आज भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। आज वो चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज पालनपुर, मोदासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री आज जिन जगहों पर रैली करेंगे।
-
Nov 24, 2022
7:08 AM (IST)
ओडिशा: जाजपुर में धनेश्वर के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगी
ओडिशा के जाजपुर में धनेश्वर के पास कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी: उप अग्निशमन पदाधिकारी सनातन महापात्र
-
Nov 24, 2022
6:45 AM (IST)
आज रोहिणी की FSL में होगा आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट
आज श्रद्धा की हत्या करने का जुर्म कबूल कर चुके आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट होगा। रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लैब में आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट आज किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ये टेस्ट बुधवार को ही करना चाहती थी लेकिन आफताब का तबीयत ठीक न होने के कारण ये टेस्ट एक दिन के लिए टालना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खराब तबीयत के बीच अगर टेस्ट करवाया जाता तो पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट पर उसका असर पड़ सकता था।