Editor’s Pick

Breaking News in Hindi Live Politics India World Gujarat Election Narendra Modi BJP AAP MCD Latest Updates | देश और दुनिया की बड़ी खबरें, यहां पढ़िए एक क्लिक पर

[ad_1]

Image Source : INDIA TV
हिंदी ब्रेकिंग न्यूज।

Breaking News Highlights: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…

Latest India News

Live updates :Breaking News in Hindi LIVE 03 December

Refresh


  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    कांग्रेसियों के बयान से पता चलती है उनकी सोच: संबित​ पात्रा

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित​ पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने राहुल गांधी की बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता गलत भाषा का उपयोग करके कोस रहे हैं। उन्हें गाली दे रहे हैं। कर्नाटक के एक दिग्गज ने तो मोदीजी को भस्मासुर तक कह दिया है। कांग्रेसियों के बयान से उनकी सोच का पता चलता है।