Breaking News in Hindi LIVE Politics India World Gujarat Election Narendra Modi Supreme Court PSLV-C54 Rocket Latest Updates

[ad_1]
हिंदी ब्रेकिंग न्यूज।
Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Latest India News
Live updates :Breaking News in Hindi Live 26 November
Refresh
-
Nov 26, 2022
2:48 PM (IST)
अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन हो गया
महाराष्ट्र: अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन हो गया। विक्रम गोखले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी थी लेकिन बाद में उनके परिवार ने साफ किया था कि उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है। लेकिन आज अभिनेता विक्रम गोखले ने अंतिम सांस ली।
-
Nov 26, 2022
1:09 PM (IST)
समान नागरिक संहिता के बारे में गंभीरता से सोच रहे: CM बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता के बारे में बहुत गंभीरता से सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो में अखिल भारतीय स्तर पर यह मुख्य बातों में से एक रही है। अन्य राज्यों में इसे लागू करने के लिए समितियां हैं।
-
Nov 26, 2022
1:05 PM (IST)
बीजेपी ने गुजरात चुनाव के लिए जारी किया मेनिफेस्टो
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने आज शनिवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो पांच साल में 20 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया है। इसके साथ ही पांच साल में एक लाख महिलाओं को भी रोजगार देने का वादा किया है। इसके अलावा बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में गुजरात की जनता से दो सी फूड पार्क की स्थापना, सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ का बजट, छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है।
-
Nov 26, 2022
10:21 AM (IST)
पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ई-कोर्ट परियोजना के तहत विभिन्न नई पहलों का शुभारंभ करेंगे।
-
Nov 26, 2022
9:51 AM (IST)
नासा का ओरियन कैप्सूल चंद्रमा के चारों ओर विहंगम कक्षा में पहुंचा
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ओरियन कैप्सूल चंद्रमा के चारों ओर हजारों मील की दूरी तक फैली एक विहंगम कक्षा में प्रवेश कर गया है। कैप्सूल और इसमें रखी तीन परीक्षण डमी ने प्रक्षेपण के एक सप्ताह से अधिक समय बाद चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया। यह लगभग एक सप्ताह तक इस व्यापक लेकिन स्थिर कक्षा में रहेगा।
-
Nov 26, 2022
9:19 AM (IST)
सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आया सामने
तिहाड़ जेल से दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो सामने आया है। नए वीडियो में जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ सत्येंद्र जैन दिख रहे हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। अजीत पर जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP सुविधाएं देने का आरोप है।
-
Nov 26, 2022
9:16 AM (IST)
मुंबई में कर्नाटक के सीएम बोम्मई के पोस्टर पर पोती गई कालिख
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनो राज्यों में तल्खी लगातार बढ़ रही है। शनिवार की सुबह तड़के 5 बजे मुम्बई के माहिम इलाके में कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से लगे पोस्टर में सीएम बोम्मई की तस्वीर पर काली स्याही फेंकी गई है। रिपोर्ट: अतुल सिंह
कर्नाटक के सीएम बोम्मई के पोस्टर पर पोती गई कालिख।
-
Nov 26, 2022
9:10 AM (IST)
शोपियां में टल गया एक बड़ा हादसा
भारतीय सेना और शोपियां पुलिस की 44 आरआर ने शुक्रवार शाम को शोपियां के इमामसाहिब इलाके में 10 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाने के बाद एक बड़े हादसे को टाल दिया। (रिपोर्ट: मंजूर मीर)
-
Nov 26, 2022
9:09 AM (IST)
औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, एक की मौत, 7 घायल
महाराष्ट्र के औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ है। यह हादसा गंगापुर तालुका गांव में हुआ है। इस हादसे में कलामी ब्रिज पर एक जेसीबी और एक क्रूजर के बीच टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद के घाटी अस्पताल ले जाया गया है। (रिपोर्ट: नम्रता दूबे)
-
Nov 26, 2022
8:46 AM (IST)
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायक और पार्षद रह चुके आसिफ खान गिरफ्तार
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व विधायक और पार्षद रह चुके आसिफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कर्मियों से बदसलूकी मामले में दो और लोगों पर भी एक्शन लिया गया है। शाहीनबाग में परमिशन के बगैर सभा करने के सवाल पर आसिफ खान ने एक सब इंस्पेक्टर को न केवल गालियां दीं, बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।
-
Nov 26, 2022
8:43 AM (IST)
पोस्टर में लगी सीएम बोम्मई की तस्वीर पर काली स्याही फेंकी गई
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों में लगातार तल्खी बढ़ रही है। मुम्बई के माहिम इलाके में कर्नाटक सरकार के पर्यटन मंत्रालय की तरफ से लगे पोस्टर में सीएम बोम्मई की तस्वीर पर काली स्याही फेंकी गई। ये आज सुबह 5 बजे की घटना बताई जा रही है।
रिपोर्ट- अतुल सिंह
-
Nov 26, 2022
8:02 AM (IST)
आतंकवाद से मानवता को खतरा है: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
आतंकवाद से मानवता को खतरा है। जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए। हम दुनिया भर में आतंकवाद के हर पीड़ित के प्रति संवेदनाएं हैं: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर
-
Nov 26, 2022
7:43 AM (IST)
ओडिशा में पटाखा हादसे के सिलसिले में 3 गिरफ्तार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पटाखा शो के दौरान हुए हादसे के सिलसिले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 40 लोग झुलस गये थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान अरखित मलिक, चिंटू दास और भरत चंद्र मल्लिक के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि वे पटाखा शो के आयोजक हैं, जो बुधवार को केंद्रपाड़ा सदर थाना क्षेत्र के बलिया बाजार में बिना किसी अनुमति के आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि कार्तिकेश्वर की मूर्तियों के विसर्जन जुलूस के दौरान कटक-चांदबली रोड पर अवैध रूप से पटाखों का प्रदर्शन किया गया, जिससे यातायात बाधित हो गया था। उन्होंने बताया कि जिनलोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके खिलाफ IPC की धारा 337, 338 तथा 286 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
-
Nov 26, 2022
7:26 AM (IST)
आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट आज भी जारी रहेगा
श्रद्धाद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का शुक्रवार को भी पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका। तबीयत खराब होने के चलते इसे रोहिणी स्थित फॉरेंसिक लैब में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4 बजे लाया गया। फिर टेस्ट के दौरान इसे बुखार चढ़ गया। इस कारण शाम करीब 6:30 बजे सेशन बीच में रोकना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट शुक्रवार को अधूरा रहा और शनिवार को एक और फेज होगा।
-
Nov 26, 2022
7:15 AM (IST)
ISRO आज शनसैट सीरीज के 3rd जेनरेशन का सैटेलाइट करेगा लॉन्च
ISRO आज अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और इतिहास रचने वाला है। आज सुबह 11 बजकर 56 मिनट पर ओशनसैट-3 और 8 नैनो सैटेलाइट के साथ PSLV – C 54 ios -6 मिशन लॉन्च करने वाला है। इस मिशन के तहत इसरो भूटान की एक सैटेलाइट का भी प्रक्षेपण करने वाला है।
-
Nov 26, 2022
6:47 AM (IST)
पश्चिम बंगाल की एक और कंपनी में लीक हुई गैस
-
Nov 26, 2022
6:38 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में फाइबर शीट बनाने वाली कंपनी में लगी आग
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कसाना इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग देर रात करीब सवा बारह बजे लगी और सुबह तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां इसे बुझाने के काम में जुटी रहीं। इकोटेक वन में वंशज नाम की जिस फैक्ट्री में आग लगी, वह फाइबर शीट्स बनाती है। फैक्ट्री में रखे सामान की वजह से आग तेज़ी से भड़की और देखते ही देखते उसने पूरे कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भीषण थी कि अगल-बगल की बिल्डिंगों में भी आग फैलने की आशंका पैदा हो गई। इसे देखते हुए आसपास की बिल्डिंगों को खाली करवा लिया गया। आग बुझाने के लिये प्राइवेट कंपनियों के फायर टेंडर भी इस्तेमाल किये जाने लगे।
[ad_2]
Source link