Editor’s Pick

Bypoll Election Results Live Vote Counting In Bihar, Rajasthan, Up, Odisha, Cg Assembly And Mainpuri Lok Sabha – Bypoll Results Live: उपचुनाव की सभी सीटों पर हार रही भाजपा, यूपी में तीनों सीटों पर सपा आगे

12:38 PM, 08-Dec-2022

डिंपल यादव एक लाख वोट से आगे 

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक के नतीजों के मुताबिक, डिंपल यादव 110245 वोटों से आगे चल रही हैं। 

11:57 AM, 08-Dec-2022

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की सावित्री चल रहीं आगे 

छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्मानंद नेतम पीछे हो गए हैं। 

11:57 AM, 08-Dec-2022

ओडिशा: पदमपुर में बीजद को बढ़त 

ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा काफी पीछे हो गई है। यहां बीजद प्रत्याशी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है। 

11:55 AM, 08-Dec-2022

राजस्थान: सरदारशहर में कांग्रेस 19 हजार वोट से आगे 

राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं । यहां कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा अपने भाजपा प्रतिद्वंदी से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

11:27 AM, 08-Dec-2022

उपचुनाव में कहां से कौन आगे 

कुढ़नी(बिहार)- जदयू

पदमपुर(ओडिशा)- बीजद

सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस

रामपुर (यूपी)- सपा

खतौली(यूपी)- रालोद

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस 

———

मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा 

10:20 AM, 08-Dec-2022

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली-रामपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। 

09:47 AM, 08-Dec-2022

कुढ़नी में भाजपा को बढ़त

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा के केदार गुप्ता को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 7936 वोट मिले हैं। 

09:42 AM, 08-Dec-2022

राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त

राजस्थान के चुरु जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा 7800 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

09:33 AM, 08-Dec-2022

उपचुनाव में कहां से कौन आगे 

कुढ़नी(बिहार)- भाजपा

पदमपुर(ओडिशा)- बीजद

सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस

रामपुर (यूपी)- सपा

खतौली(यूपी)- भाजपा

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस 

———

मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा 

09:09 AM, 08-Dec-2022

आजम के रामपुर में भाजपा आगे 

सपा के दिग्गज नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए थे। इस सीट से सामने आ रहे रुझानों के मुताबिक, भाजपा के आकाश सक्सेना अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। 

09:06 AM, 08-Dec-2022

बिहार के कुढ़नी में भाजपा आगे 

बिहार की कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। अभी तक भाजपा उम्मीदवार आगे चली रही हैं। 

08:22 AM, 08-Dec-2022

उपचुनाव में इतने फीसदी हुई थी वोटिंग

कुढ़नी(बिहार)- 57.90%

पदमपुर(ओडिशा)- 75.89%

सरदाशहर (राजस्थान)- 66.87%

रामपुर (यूपी)- 31.22%

खतौली(यूपी)- 54.46%

भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)-71.74%  

———

मैनपुरी लोकसभा सीट- 53.31%

08:20 AM, 08-Dec-2022

इन राज्यों में हुए थे उपचुनाव 

उत्तर प्रदेश- रामपुर सदर व खतौली 

ओडिशा- पदमपुर

राजस्थान- सरदारशहर

बिहार- कुढ़नी

छत्तीसगढ़- भानुप्रतापपुर 

——-

मैनपुरी लोकसभा सीट 

08:17 AM, 08-Dec-2022

मैनपुरी में डिंपल आगे

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। शुरुआती रुझानों में यहां सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे चल रही हैं। 

08:13 AM, 08-Dec-2022

रामपुर में भाजपा आगे

मतगणना शुरू होने के बाद रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। रामपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। 




Source link

Related Articles

Back to top button