Chandrayaan 3 Land In Moon Russia Vladimir Putin Congratulate ISRO PM Modi President Draupadi Murmu

0
2

Vladimir Putin On Chandrayaan 3 Land: चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार (23 अगस्त) को बधाई देते हुए कहा कि ये बड़ी उपलब्धि है. 

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ (Kremlin) ने बयान जारी कर बताया कि पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर बधाई दी.

पुतिन ने कहा, ‘‘भारत के चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने पर मेरी बधाई स्वीकार करें. यह अंतरिक्ष के अन्वेषण में बड़ा कदम है. बेशक विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति का प्रणाम है. इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के कर्मचारियों को बधाई.’’

बता दें कि रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस ने रविवार (20 अगस्त) को एक बयान में कहा कि अनियंत्रित कक्षा में प्रवेश करने के बाद लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. 

अमेरिका और यूरोप ने भी दी बधाई
अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को बधाई दी.  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है.”

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई!!’ उन्होंने लिखा, “भारत ने नई तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं.” ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘इतिहास बन गया! इसरो को बधाई.’

ये भी पढ़ें- ‘पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में… ये उपलब्धियां पंडित नेहरू…’, चंद्रयान 3 पर BJP-कांग्रेस में क्रेडिट लेने की होड़, किसने क्या कहा?

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here