Chandrayaan 3 Landing on Moon: चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है. चंद्रयान 3 की अचीवमेंट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन सामने आया है.
चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है. इसी को लेकर बॉलीवुड हस्तियां भी सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी और उत्साह बयां कर रहे हैं.
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! पूरे देशवासियों को बधाई!