Editor’s Pick

Crpf Constable Injured In Ied Blast In Chhattisgarh – Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, बीजापुर में Ied ब्लास्ट की चपेट में आया जवान

[ad_1]

सांकेतिक फोटो
– फोटो : social media

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सलियों की फायरिंग में कोबरा बटालियन का एक हेडकॉन्स्टेबल शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फायरिंग चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुब्बाकोंटा कैंप के पास हुई है। जवान के घायल होने की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदराज ने की है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

CRPF जवान आया IED ब्लास्ट की चपेट में
इससे पहले मंगलवार सुबह बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है। 

नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे जवान
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत CRPF 168वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया। 

घायल जवान बिहार का रहने वाला है
कॉन्स्टेबल का पैर पड़ने से तेज विस्फोट हुआ और जवान दीपक पासवान घायल हो गया। अफसरों की ओर से बताया गया है कि जवान दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Related Articles

Back to top button