Fifa World Cup 2022 Opening Ceremony Live Updates Bts Jungkook Nora Fatehi Performance In Qatar News In Hindi – Fifa Wc Opening Live: थोड़ी देर में होगा 22वें फुटबॉल विश्व कप का रंगारंग उद्घाटन, स्टेडियम पहुंचने लगे फैंस

07:18 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: जूंग कूक दिखाएंगे अपना जलवा
जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, एक दक्षिण कोरियाई पॉप गायक है। वह दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड बीटीएस के सबसे कम उम्र के सदस्य और गायक हैं। वह अपना जलवा उद्घाटन समारोह में दिखाएंगे। विश्व कप 2022 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा की गई है।
“See you at the Opening!” – Jung Kook
Today, 5.30pm local time. #Qatar2022 | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/3oulTUthBV
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
07:12 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: फैंस स्टेडियम पहुंचने लगे
स्टेडियम के आसपास कड़ी सुरक्षा है। प्रशंसकों का आना जारी है। कुछ सुरक्षा अधिकारी डंडों से लैस हैं। चारों तरफ फैंस जश्न मना रहे हैं। वह फुटबॉल के इस मेले का आनंद ले रहे हैं। कतर और इक्वाडोर के प्रशंसक एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
07:05 PM, 20-Nov-2022
FIFA WC Opening Live: थोड़ी देर में होगा 22वें फुटबॉल विश्व कप का रंगारंग उद्घाटन, स्टेडियम पहुंचने लगे फैंस
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कतर में थोड़ी देर में 22वें फुटबॉल विश्व कप का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह का आयोजन अल बायत स्टेडियम में होगा। इस दौरान दक्षिण कोरिया की बैंड बीटीएस का जलवा देखने को मिलेगा। भारतीय अभिनेत्री और मॉडल नोरा फतेही भी दिखाई दे सकती हैं। 60 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में 900 से ज्यादा कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उद्घाटन समारोह के बाद इसी मैदान पर मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा।