Galwan Tweet Controversy Richa Chadha Know Is Supporting And Who Is Against Actress Akshay Kumar Anupam Kher – Galwan Tweet Controversy: ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर मचा बवाल, जानिए किस सितारे ने किया सपोर्ट और कौन हुआ खिलाफ

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक ट्वीट को रीट्वीट करने और गलवान घाटी का नाम बीच में लाने के बाद से ही विवादों में घिर गई हैं। अभिनेत्री पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर मनोरंजन जगत के सितारों तक, सभी ऋचा के इस ट्वीट के बाद से ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री माफी मांग चुकी हैं, लेकिन मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है। एक ओर कुछ सितारे ऋचा की जमकर आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ अभिनेत्री के पक्ष में उतर आए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मामले में अभी तक किन सितारों ने ऋचा का पक्ष लिया और उनका विरोध कर रहे हैं।
अक्षय कुमार देश में चल रहे मुद्दे पर अक्सर अपनी राय रखते रहते हैं। ऋचा की बात से अभिनेता असहमत दिखे और उन्होंने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। अभिनेता ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘यह देखकर आहत हूं। किसी को कभी हमारे सशस्त्र बलों के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।’
‘कार्तिकेय 2′ के अभिनेता निखिल सिद्धार्थ ने भी ट्वीट कर ऋचा का विरोध किया है। उन्होंने लिखा, ’20 बहादुर भारतीय सैनिकों ने हमारे देश और हमारी रक्षा करते हुए गलवान में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके परम बलिदान के बारे में पढ़कर आज भी हमारी आंखों में आंसू आ जाते हैं। राजनीति भूल जाओ। हमारी सेना और सशस्त्र बलों का हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए और कभी अपमान नहीं करना चाहिए। ऋचा चड्ढा, प्लीज भारत पहले।’