Editor’s Pick

Gujarat Bjp Meeting Of Its Newly Elected Mlas At Shri Kamalam Party Office In Gandhinagar On 10th December – Gujarat: गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, बैठक कल

गुजरात चुनाव परिणाम 2022
– फोटो : Amar Ujala

ख़बर सुनें

गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात बीजेपी 10 दिसंबर को गांधीनगर में श्री कमलम पार्टी कार्यालय में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी।

इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ राज्य में नई सरकार के गठन से पहले इस्तीफा दे दिया। विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की जीत के बाद उन्होंने इस्तीफा सौंपा। गुजरात की 182 विधानसभा सीट में से 156 सीट पर विजय हासिल करके भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने पटेल के एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनने की गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा था कि वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे। पाटिल ने राज्यपाल को लिखे एक पत्र में बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शनिवार सुबह बुलाई गई है, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गांधीनगर के हेलीपैड मैदान में होगा।

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button