gujarat vidhansabha chunav first phase voting polling live updates

गुजरात विधानसभा चुनाव
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के लिए आज 89 सीटों पर मतदान होगा। 14,382 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पहले चरण में जिन 89 सीटों पर मतदान होगा उनमें से 48 पर भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में 40 सीटें गई थीं और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ था। इस चुनाव में भाजपा,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) सहित 36 अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी पहले चरण की सीटों पर उतारे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 89 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।पहले चरण में कुल 788 उम्मीदवारों में से 70 महिला प्रत्याशी हैं जिनमें से भाजपा की नौ, कांग्रेस की छह और आप की पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।