Himachal Congress Vidhayak Dal Bethak Bhupinder Singh Hooda Rajiv Shukla Bhupesh Baghel Reached In Shimla – हिमाचल में सीएम: शिमला पहुंचे हुड्डा, बघेल और शुक्ला, आज कांग्रेस विधायकों से करेंगे बैठक

शिमला पहुंचे हुड्डा, बघेल और शुक्ला।
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला शिमला पहुंच गए हैं। दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कांग्रेस के विधायकों से बैठक करेंगे। तीनों दिग्गज नेता राजधानी शिमला के होटल रेडिसन में रुके हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तीनों का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया।
Himachal Pradesh in-charge Rajeev Shukla & supervisors Bhupesh Baghel and Bhupinder Hooda arrive in Shimla ahead of Congress legislative party meeting.#HimachalPradeshElectionResult pic.twitter.com/GqNeXNulsa
— ANI (@ANI) December 9, 2022
Himachal Pradesh | State in-charge Rajeev Shukla & supervisors Bhupinder Hooda, Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel holds meeting with HP Congress chief Pratibha Singh and other leaders at a hotel in Shimla.#HimachalPradeshElectionResult pic.twitter.com/NqE0P8oKp0
— ANI (@ANI) December 9, 2022
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और नादौन से कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पहले मीडिया के लोग मुझसे एक ही सवाल पूछते थे कि हिमाचल में कांग्रेस किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। मैंने कहा कि यह सामूहिक नेतृत्व में किया जाएगा। विचारधारा सर्वोच्च है और पद बाद में आता है। हमारे पास एक मुख्यमंत्री होगा। चुनाव लड़ने वालों को ही हाईकमान मुख्यमंत्री बनाएगा।
Earlier, every journalist asked under whose leadership will we (Cong) contest. I said it’ll be done under collective leadership, ideology is supreme & post comes later. We’ll have a CM. High command will make CM from those who had contested: SS Sukhu#HimachalPradeshElections pic.twitter.com/IIUf865sHQ
— ANI (@ANI) December 9, 2022
हरोली से कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और यहां कोई बिका हुआ नहीं है। शिमला जाते समय सोलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर में विधायक दल की बैठक है। उसमें पार्टी के प्रभारी भी आ रहे हैं। बैठक में तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा।
सुक्खू के साथ विधायक होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सीनियर लीडर हैं और वह कहीं नहीं गए हैं। वह भी बैठक में पहुंच रहे हैं। कहा कि जनता ने उन्हें पूर्ण बहुमत दिया है अब जनता के मत का मान रखा जाएगा। हालांकि उनके सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पांच साल पहले उन्हें विपक्ष के नेता का जिम्मा दिया गया था और वह सबको साथ लेकर चले और प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।