Editor’s Pick

Himachal Pradesh New CM Sukhvinder Singh Sukhu Congress Pratibha Singh | सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले सीएम

Image Source : PTI
सुखविंदर सिंह सुक्खू।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की सियासत में पिछले कुछ घंटों से उठा बवंडर अब थमने के आसार नजर आने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो सकता है। सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली नादौन विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2017 और अब 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है।

पेशे से ड्राइवर थे सुखविंदर के पिता


सुखविंदर सिंह सुक्खू के सियासी सफर की बात करें तो वह 1988 से 1997 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1997 से 2007 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। सुक्खू को जनवरी 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और इस पद पर वह मार्च 2018 तक बने रहे। सुक्खू 1993 से 1998 तक शिमला नगर निगम में पार्षद भी रहे थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ घंटों से सियासी तूफान मचा हुआ है। सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के धड़े के विधायक अपने-अपने नेताओं की दावेदरी ठोक रहे हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, अब सुक्खू का हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है।

Himachal Pradesh CM, Himachal Pradesh Sukhvinder Singh Sukhu, Pratibha Singh

Image Source : FILE

सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में पहली बार विधानसभा पहुंचे थे।

सुक्खू के समर्थन में हैं 22 विधायक

हिमाचल के अगले सीएम के रूप में सुक्खू की दावेदारी इसलिए भी मजबूत है क्योंकि उनके समर्थन में 40 में से 22 विधायक बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यही वजह है कि कांग्रेस आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन




Source link

Related Articles

Back to top button