Hr Breaking News Live Updates: Haryana Latest News Today In Hindi 27 November 2022 – Hr News Today Live: हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

[ad_1]
11:00 PM, 27-Nov-2022
Saharanpur News: उत्तराखंड की बजाए हरियाणा की सीमा पर बने बहुउद्देश्य हब
उत्तराखंड की बजाए हरियाणा की सीमा पर बने बहुउद्देश्य हब और पढ़ें
10:52 PM, 27-Nov-2022
Haryana Panchayat Election: अब सभी दल बिछाने लगे चेयरमैनी की बिसात, निर्दलीयों पर टिकीं सभी की निगाहें
वर्ष 2016 के चुनाव की बात करें तो उस समय भाजपा ने परचम लहराया था और कांग्रेस साफ हो गई थी। हालांकि, पिछली बार भाजपा ने बिना सिंबल के चुनाव लड़ा था। पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में भाजपा ने अपना चेयरमैन बनाया था। इसके अलावा, भाजाप जिला सिरसा को छोड़कर प्रदेश के सभी 20 जिलों में जिला परिषदों के अध्यक्ष बनाने में सक्षम रही थी। और पढ़ें
10:30 PM, 27-Nov-2022
Haryana Panchayat Election: भाजपा को लगा झटका, आप व इनेलो को मिली संजीवनी

पंचकूला जिले में 10 की 10 सीटें भाजपा हार गई। पंचकूला जिले के चुनाव प्रभारी और सांसद नायब सैनी को दोहरा झटका लगा है। उनकी पत्नी कुरुक्षेत्र में चुनाव हार गईं। पंचकूला में भाजपा ने ऐसे नतीजों की उम्मीद नहीं की थी। यह नतीजे पार्टी के लिए किसी सबक से कम नहीं हैं। और पढ़ें
10:20 PM, 27-Nov-2022
जम्मू कश्मीर: 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आई खुशहाली, हरियाणा सीएम बोले- ई गवर्नेंस मतलब प्रभावी सुशासन

कटड़ा में रविवार को खट्टर मुख्य अतिथि के तौर पर दो दिवसीय राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, वर्ष 2002 में वह काफी अर्से तक प्रदेश में संगठन के कार्य के लिए रहे। और पढ़ें
09:39 PM, 27-Nov-2022
Panchayat Election: महेंद्रगढ़ के गांव आदलपुर की बेटी शिवानी बनी प्रदेश में सबसे कम उम्र की पंचायत समिति सदस्य

गांव खुडाना व आदलपुर की दो बेटियों ने प्रदेश में सबसे कम उम्र में चौधरी संभाल रिकॉर्ड बनाया। शिवानी प्रदेश की सबसे कम उम्र की सरपंच बनी अंजू की मौसेरी बहन है। वार्ड नंबर दो में गांव खुडाना, गढ़ी, बास व आदलपुर के मतदाताओं ने बेटियों को कमान सौंपी है। और पढ़ें
09:25 PM, 27-Nov-2022
Sonipat Panchayat Election: पार्टी की नैया पर सवार सभी प्रत्याशियों को मिली हार, निर्दलीयों ने किया सूपड़ा साफ

आप से पांच, बसपा से दो और इनेलो से चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 24 वार्डों में से नौ वार्डों में पार्टी सिंबल पर 11 उम्मीदवार लड़े थे। एक भी जीत नहीं पाया। सभी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का ही डंका बजा। और पढ़ें
08:59 PM, 27-Nov-2022
Sonipat: PM आवास योजना का सर्वेयर 10 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

योजना के तहत मिलने वाली 50 हजार की किस्त को जल्द दिलाने के नाम पर रुपये मांगे थे। गन्नौर से सोनीपत विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें
08:26 PM, 27-Nov-2022
Hisar: जातीय हिंसा के 12 साल बाद मिर्चपुर में बनीं अनुसूचित महिला सरपंच, किया था अंतरजातीय विवाह

अंतरजातीय विवाह करने वाली रजनी को गांव की चौधर मिली है। बोलीं-गांव को आदर्श बनाने के लिए काम करूंगी। रजनी ने नारनौंद खंड में 1628 वोटों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, उन्हें 2987 वोट मिले। और पढ़ें
07:59 PM, 27-Nov-2022
हारे का सम्मान: सरपंच चुनाव हारे प्रत्याशी का 6.11 लाख रुपये देकर किया सम्मानित, भाईचारे की मिसाल की पेश

गुलाब सिंह ने गांव वालों के सामने किसी प्रकार की आर्थिक सहायता के लिए अनुरोध नहीं किया था। किरतान गांव में ग्रामीणों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है। और पढ़ें
07:30 PM, 27-Nov-2022
Haryana: 29 को राष्ट्रपति करेंगी हरियाणा रोडवेज में ई-टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत, इन छह डिपो में होगी लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वन नेशन-वन कार्ड का इस्तेमाल हो। इसी सोच को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मूर्त रूप दिया है। प्रवक्ता का कहना है कि नई टिकटिंग व्यवस्था से हरियाणा रोडवेज को भी फायदा होगा। इससे राजस्व लीकेज पूरी तरह रुकेगी। और पढ़ें
06:14 PM, 27-Nov-2022
Karnal: जिला बंदी व कैदियों ने तैयार की 23 सीजनल फूलों की पौध, जेल में हुनर को तराशने का किया जा रहा प्रयास

जेल में बंदियों के हुनर को तराशने का प्रयास किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति लिखित में जानकारी देकर जिला जेल से पौध प्राप्त कर सकता है। और पढ़ें
12:20 PM, 27-Nov-2022
Katra: माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री कटड़ा में आयोजित ई-सुशासन सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रदेश दौरे पर आए हैं। और पढ़ें
03:26 PM, 27-Nov-2022
Haryana: पानीपत में दिन दहाड़े बच्चे का अपहरण, कंचे दिलाने का झांसा दे सात साल के बालक को बाइक पर ले गया आरोपी

पानीपत की न्यू सैनीपुरा कॉलोनी का मामला है। दो भाई गली में खेल रहे थे। आरोपी ने बड़े को भी बाइक पर बैठाया लेकिन शोर मचाने पर उसे छोड़ गए। पुलिस और सीआईए बच्चे की तलाश में जुटी है। आस पास के कैमरों को खंगाला जा रहा है। और पढ़ें
02:20 PM, 27-Nov-2022
Bhiwani Panchayat Election: जिला परिषद चुनाव में 2032 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग, जानिए किसे कितने वोट मिले

जिला परिषद चुनाव में जीते प्रत्याशियों के समर्थक ढोल की थाप पर थिरके और खुब गुलाल उड़ाया। जिले में मतगणना के बाद अब सभी सीटों से विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। और पढ़ें
02:03 PM, 27-Nov-2022
Kaithal: मतगणना केंद्र के बाहर DJ बजाने पर पुलिस ने रोका तो हुआ विवाद, समर्थकों और पुलिस में हुई कहासुनी
प्रत्याशी समर्थकों ने रंग गुलाल उड़ाकर व लड्डू बांटकर खुशी मनाई। वहीं राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। और पढ़ें
[ad_2]
Source link