Editor’s Pick

IPL 2023 many players will be out before the Mini auction | ऑक्शन से पहले ही बाहर हो जाएंगे इतने खिलाड़ी, जानिए क्यों

[ad_1]

Image Source : TWITTER
IPL 2023 Mini Auction

IPL 2023 Mini Auction : आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन की तैयारी अब और भी तेज हो गई है। सभी टीमें ने अपने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीसीसीआई ने मिनी ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान कर दिया है। इस बार का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इतना ही नहीं बीसीसीआई ने अब वो लिस्ट भी जारी कर दी है, जिन खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। अब टीमें इस वक्त उस लिस्ट को लेकर ये करने में लगी हैं कि उन्हें किन खिलाड़ियों पर दांव लगाना है और किन पर नहीं। इस बीच अभी जो लिस्ट आई है, उसमें 991 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि इन सभी खिलाड़ियों के नामों पर बोली नहीं लगेगी। 

Trent Boult

Image Source : PTI

Trent Boult

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 1214 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन 

आईपीएल 2023 में खेलने के लिए इस बार ऑक्शन में शामिल होने के लिए दुनियाभर के 991 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। भारत के अलावा इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जिस देश के खिलाड़ियों का नाम है, उसमें ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा हैं। हालांकि अगर आपको लगता है कि इन सभी 991 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगेगी तो ऐसा नहीं है। आईपीएल 2022 के लिए जब मेगा ऑक्शन होना था, तब कुल मिलाकर 1214 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। लेकिन जब फाइनल लिस्ट सामने आई तो उसमें 590 खिलाड़ी ही ऐसे थे, जिन पर बोली लगी। इस बार भी इन 991 खिलाड़ियों में छंटनी की जाएगी और उसके बाद खिलाड़ियों की संख्या करीब करीब आधी हो सकती है। 

Virat Kohli

Image Source : IPLT20.COM

Virat Kohli

आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए बिकेंगे अधिकतम 89 खिलाड़ी 
खास बात ये भी है कि इस बार टीमों के पास जो स्पॉट खाली हैं, वो 89 ही हैं। यानी सभी दस टीमें अपना पूरा स्कावड भरेंगी तो भी केवल 89 खिलाड़ी ही बिक पाएंगे। टीमें इससे कम भी खिलाड़ी अपने स्क्वाड में रख सकती हैं। यानी टीमें के पास जगह काफी कम खाली है और खिलाड़ी बहुत ज्यादा हैं। ऐसे में आधे खिलाड़ी तो पहले ही छंट जाएंगे और जो आएंगे भी, उसमें भी अधिकतर अनसोल्ड रह जाएंगे। टीमों के पास काफी ज्यादा विकल्प मौजूद रहेंगे। इस बार भारत के 714 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और विदेश के 279 खिलाड़ी हैं। देखना होगा कि छंटनी के बाद कितने खिलाड़ी बाकी रहते हैं और टीमें किन खिलाड़ियों पर दांव लगाना पसंद करेंगी। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Related Articles

Back to top button