Is Russian President Putin Sick?, Big Claim In Media Report – Putin Health: रूसी राष्ट्रपति पुतिन बीमार! बैठक में असहज हुए, कुर्सी जोर से पकड़ी, मीडिया रिपोर्ट में दावा

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की सेहत को लेकर बड़ा दावा
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर फिर एक बार मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। कहा गया है कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि क्यूबा के नेता मिगुएल डियाज कैनेल वाई बरमूडेज के साथ एक बैठक में पुतिन अचानक असहज हो गए। तभी उन्होंने कुर्सी को कसकर पकड़ लिया। दावा किया गया है कि इस दौरान रूसी राष्ट्रपति के हाथ का रंग बैंगनी हो गया था।
द मिरर की रिपोर्ट के अनुसार बैठक के दौरान पुतिन का चेहरा पीला और शरीर फूला हुआ नजर आ रहा था। क्यूबा के नेता के साथ चर्चा में वे पूरी तरह असहज दिखे। बैठक में पुतिन लगातार पैर हिला रहे थे। इसे लेकर कहा जा रहा है कि वे किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं।
इससे पहले इसी माह आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इससे पुतिन के चिकित्सक व उनके परिजन चिंतित बताए गए हैं।
यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।