Editor’s Pick

Japan Heavy snow in large parts many killed and wounded। जापान में भीषण बर्फबारी ने मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत, 90 से ज्यादा घायल

[ad_1]

Image Source : ANI
जापान में भीषण बर्फबारी

टोक्यो: जापान में हो रही भीषण बर्फबारी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसकी वजह से अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यहां के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ये जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। बता दें कि भीषण सर्दी के साथ ही पिछले हफ्ते से उत्तरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। राजमार्गों पर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। डिलीवरी सेवाओं में देरी हो रही है और शनिवार तक इसकी वजह से 11 लोग अपनी जान गंवा चुके थे। 

आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, क्रिसमस के आखिर तक बर्फबारी इतनी ज्यादा हुई कि सोमवार सुबह तक मृतकों की संख्या 17 हो गई और घायलों की संख्या 93 हो गई। इनमें से कई लोग छतों से बर्फ हटाते समय गिर गए थे या बर्फ के मोटे ढेर के नीचे दब गए थे क्योंकि वह अपनी छतों से फिसल गए थे।

 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Asia News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Related Articles

Back to top button