Kerala Vizhinjam Police Book Arch Bishop, Priests For Blocking Trucks In Protest Against Adani Port Project – Kerala: अडानी बंदरगाह परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, झड़प के दौरान 29 पुलिसकर्मी घायल

[ad_1]
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
विझिंजम पुलिस ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के ऑर्क बिशप और सहायक बिशप के साथ-साथ कई पुजारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का लोग विरोध कर रहे है। इसी को लेकर लोगों ने निर्माण सामग्री ले ज रहे ट्रकों को रोक दिया था, जबकि उनके ड्राइवरों से हाथापाई कर दी।
अडानी समूह द्वारा विझिंजम बंदरगाह के निर्माण का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह ने बंदरगाह पर निर्माण सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोक दिया। पुलिस ने कहा कि बंदरगाह परियोजना का एक समूह समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा विरोध। जिसके चलते दो गुटों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आर्क बिशप थॉमस, जे नेट्टो, सहायक बिशप क्रिस्टुराज और अन्य पादरियों के खिलाफ साजिश, हिंसा के लिए उकसाने और हत्या के प्रयास जैसे विभिन्न आरोपों में मामले दर्ज किया हैं। पुलिस ने बताया कि बंदरगाह परियोजना का समर्थन कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
सितंबर में लैटिन कैथोलिक काउंसिल (केआरएलसीसी) के केरल क्षेत्र ने एर्नाकुलम जिले के मूलाम्बिली से तिरुवनंतपुरम में विझिंजम तक एक ‘जनबोधन यात्रा’ शुरू की, जो मछुआरों के खिलाफ एकजुटता के एक हिस्से के रूप में थी। वह अडानी बंदरगाह के खिलाफ विझिंजम में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कोच्चि के चर्चों ने भी मछुआरों को अपना समर्थन दिया। पुजारियों और पादरियों ने लोगों के समर्थन से 17.5 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई।
पुलिस थाने पर किया हमला
लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की भीड़ ने अडानी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में रविवार रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया। जिसमें कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। भीड़ ने डंडों और ईंटों से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। 26 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। विशेष शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया। एक पत्रकार का कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया।
[ad_2]
Source link