Pakistani Leader Fawad Chaudhry Make Fun On ISRO’s Chandrayaan 3 Mission

0
5

Fawad Chaudhry On Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान- 3 (Chandrayaan-3) चांद की सतह पर उतरने को तैयार है. दरअसल, 23 अगस्त को चंद्रयान- 3 लैंड करने वाला है. ऐसे में पूरा देश अब टकटकी भरी निगाह से देख रहा है. यह भारत का तीसरा मून मिशन है. 

चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण के बाद से जहां देश गर्व से झूम रहा है, वहीं पाकिस्तान को यह बहुत रास नहीं आ रहा है. पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और तकनीक मंत्री फवाद चौधरी ने भारत के इस मिशन का मजाक उड़ाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भारत के चंद्रयान- 3 पर निशाना साधते हुए कहा है कि चांद को देखने के लिए इतने पापड़ बेलने की जरुरत नहीं होती है. चांद नजर आ जाता है उसका लोकेशन पता होता है. वीडियो देख यह स्पष्ट हो रहा है कि उन्होंने यह बयान किसी टीवी चैनल डिबेट के दौरान दी है. 

पहले भी भारत का मजाक उड़ा चुके हैं फवाद चौधरी

 बता दें कि इससे पहले फवाद चौधरी भारत के चंद्रयान-2 मिशन का मजाक उड़ा चुके हैं. उन्होंने तब ट्वीट करते हुए कहा था कि खिलौना मून की बजाय मुंबई में उतर गया होगा. दरअसल, तब फवाद चौधरी ने कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि डियर इंडिया! जो काम नहीं आता, उसमें पंगा नहीं लेते.  सो जा भाई मून की जगह मुंबई में उतर गया होगा खिलौना.  उफ, मैं वाकई यह महान लम्हा देखने से चूक गया. 

बता दें कि भारत के साथ रूस ने भी अपने मून मिशन को करीब पचास साल बाद लॉन्च किया था, जो असफल रहा. दरअसल, चांद की सतह पर उतरने के लिए निकला रूस का लूना-25 स्पेसक्रॉफ्ट नियंत्रण से बाहर होने के बाद चांद की सतह पर क्रैश हो गया. ऐसे में अब दुनिया भर की नजरे भारत के चंद्रयान-3 पर हैं. लूना-25 के क्रैश होने की ख़बरों के बीच भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइज़ेशन (इसरो) ने कहा है कि भारत का चंद्रयान-3 23 अगस्त की शाम को चांद पर उतरने को तैयार है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Space Agency: भारत तो अंतरिक्ष में बन रहा महाशक्ति, मगर क्या है पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी का हाल?

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here