Portugal Vs Ghana Live Score: Fifa World Cup 2022 Today Match Scores Results News Updates In Hindi – Portugal Vs Ghana Live Score: जीत से आगाज करना चाहेगी रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम, घाना से मिल सकती है चुनौती

09:10 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप
पुर्तगाल की टीम 4-3-3 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी चार डिफेंडर्स, तीन मिडफीलडर और तीन फॉरवर्ड प्लेयर शामिल हैं। वहीं, घाना की टीम 3-6-1 की लाइन-अप के साथ मैदान पर उतरी है। यानी तीन डिफेंडर, छह मिडफीलडर और फॉरवर्ड में एक खिलाड़ी।
पुर्तगाल: डिओगो कोस्टा, रुबेन डियास, राफेल गुरेरो, डेनिलो, जोआओ कैंसिलो, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, रुबेन नेवेस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो (कप्तान), जोआओ फेलिक्स, ओटावियो।
A ✨𝗘𝗦𝗧𝗥𝗘𝗜𝗔✨! Este é o nosso 11 Inicial para hoje! 👥 #VesteABandeira
The ✨𝗗𝗘𝗕𝗨𝗧✨! This is our Starting 11 for today! 👥 #WearTheFlag pic.twitter.com/DNTBs6oq5T
— Portugal (@selecaoportugal) November 24, 2022
घाना: लॉरेंस आती, मोहम्मद सालिसु, डेनियल अमार्टे, अलेक्जेंडर जीकू, थॉमस पार्टे, आंद्रे अयू (कप्तान), अब्दुल रहमान बाबा, कुदुस मोहम्मद, सालिस अब्दुल समेद, सीदू एलिडू, इनाकी विलियम्स।
𝗧𝗘𝗔𝗠 𝗡𝗘𝗪𝗦 ! 🚨
Our starting 𝗫𝗜 to face Portugal. #BlackStars | #FIFAWorldCup | #TeamGhana | #Qatar2022 pic.twitter.com/dHbKM5r9k6
— 🇬🇭 Black Stars (@GhanaBlackstars) November 24, 2022
09:03 PM, 24-Nov-2022
Portugal vs Ghana Live Score: जीत से आगाज करना चाहेगी रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम, घाना से मिल सकती है चुनौती
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्रुप-एच के आज के दूसरे मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम का सामना घाना से है। दोनों के बीच पिछला मुकाबला 2014 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान ग्रुप स्टेज में ही हुआ था। तब पुर्तगाल ने घाना को 2-1 से हराया था। रोनाल्डो ने तब विनिंग गोल दागा था। इस मैच में भी फैन्स को रोनाल्डो से काफी उम्मीदें हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप है।