Priyanka Gandhi Wrote A Letter To Navjot Singh Sidhu – Patiala: जेल में बंद सिद्धू को प्रियंका गांधी ने लिखी चिट्ठी, बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

[ad_1]
नवजोत सिंह सिद्धू
– फोटो : फाइल
ख़बर सुनें
विस्तार
रोड रेज मामले में पटियाला की केंद्रीय जेल में एक साल की सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चिट्ठी भेजी है। हालांकि प्रियंका ने चिट्ठी में क्या लिखा है, इस बारे में कुछ पता नहीं लगा है लेकिन इससे अटकलें तेज हो गई हैं कि सजा काट कर रिहा होने के बाद सिद्धू को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उधर, जेल अधीक्षक मनजीत सिंह टिवाणा ने प्रियंका गांधी की किसी भी चिट्ठी के जेल में न आने की बात कही है।
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा बनाया था। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने तल्ख तेवरों को जाहिर किया था। चुनावी सभा में प्रियंका गांधी की मौजूदगी में नवजोत सिंह सिद्धू ने भाषण देने से इनकार कर दिया था। रोड रेज मामले में सजा होने के बाद सिद्धू से जेल में मिलने पार्टी का कोई आला नेता नहीं पहुंचा।
अब सजा के छह महीने पूरे होने के बाद प्रियंका गांधी द्वारा चिट्ठी लिखे जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है। अटकलों का बाजार गर्म है कि सिद्धू की रिहाई के बाद उन्हें कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही इससे यह भी माना जा रहा है कि सिद्धू की नजदीकियां अब भी गांधी परिवार से हैं।
[ad_2]
Source link