Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra In Jhalawar Rajasthan Cm Ashok Gehlot Sachin Pilot – Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस शासित प्रदेश में पहला पड़ाव, गहलोत-पायलट ने की राहुल गांधी की अगवानी

[ad_1]
कुछ देर में राहुल गांधी की चंवली में सभा होगी
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 3570 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाएगी। राजस्थान की सीमा के प्रवेश करने तक राहुल गांधी 2200 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। यात्रा अब तक मध्य प्रदेश सहित सात राज्यों से होकर राजस्थान पहुंची है। भारत जोड़ो यात्रा की कांग्रेस शासित प्रदेश में यह पहली एंट्री है। ऐसे में प्रदेश में इस यात्रा के ऐतिहासिक होने का दावा किया जा रहा है।
राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेता शाम को ही मध्य प्रदेश की सीमा पर पहुंच गए थे। राहुल गांधी के राजस्थान सीमा में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के कई मंत्री और बड़े नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर राहुल गांधी की अगवानी की। इस दौरान राजस्थानी लोक नृत्यों के साथ भी यात्रा का स्वागत किया गया। कुछ देर में राहुल गांधी की चंवली में सभा होगी। इसके बाद चंवली में ही भारत जोड़ो यात्रा का रात्रि विश्रााम होगा।
LIVE: #BharatJodoYatra का राजस्थान में हार्दिक स्वागत है, चंवली बॉर्डर झालावाड़ https://t.co/f58B1JdCvS
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 4, 2022
[ad_2]
Source link