Rohit Sharma First Indian And 2nd Overall Batsman After Chris Gayle To Hit 500 Sixes In International Cricket – Rohit Sharma: चोट के बावजूद रोहित ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, गेल के क्लब में शामिल हुए, अफरीदी को पीछे छोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बावजूद तूफानी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। हालांकि, वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। पांच छक्के लगाते ही रोहित ने एक खास मुकाम हासिल किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से लेकर युवराज सिंह तक इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर सके।
वनडे, टेस्ट और टी20 मिलाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित के नाम 428 मैचों में 16,444 रन है। इस दौरान उन्होंने 502 छक्के लगाए हैं। वहीं, ओवरऑल रोहित सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे ऊपर सिर्फ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। गेल ने 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,593 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 553 छक्के लगाए हैं। पाकिस्तान के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम भी रोहित से पीछे हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी
मैच
रन
100
छक्के
क्रिस गेल
483
19593
42
553
रोहित शर्मा
428
16444
41
502
शाहिद अफरीदी
524
11196
11
476
ब्रैंडन मैकुलम
432
14676
19
398
मार्टिन गुप्टिल
367
13463
23
383
महेंद्र सिंह धोनी
538
17266
16
359
अफरीदी ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 524 मैचों में 11,196 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 476 छक्के लगाए। वहीं, ब्रैंडन मैकुलम ने 432 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 398 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल 383 छक्कों के साथ चौथे और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 359 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में 182.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी
मैच
रन
6s
शाहिद अफरीदी
398
8064
351
क्रिस गेल
301
10480
331
सनथ जयसूर्या
445
13430
270
रोहित शर्मा
235
9454
256
एमएस धोनी
350
10773
229
रोहित के नाम 45 टेस्ट मैच में 3137 रन और 64 छक्के हैं। वहीं, वनडे में हिटमैन ने 235 मैचों में 256 छक्के लगाए हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित चौथे स्थान पर हैं। उनके नाम वनडे में 9454 रन हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम सबसे ज्यादा छक्के हैं। उन्होंने 148 टी20 मैचों में 182 छक्के लगाए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित के नाम 3853 रन हैं।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के
खिलाड़ी
मैच
रन
6s
रोहित शर्मा
148
3853
182
मार्टिन गुप्टिल
122
3531
173
एरॉन फिंच
103
3120
125
क्रिस गेल
79
1899
124
इयोन मॉर्गन
115
2458
120
विस्तार