Editor’s Pick

Satyendra Jain Videos: How Many Allegations Were Made Against Satyendra Jain In Jail? – Satyendra Jain Videos: जेल में सत्येंद्र जैन पर लगे कितने आरोप? मसाज, होटल के खाने से ठग से वसूली तक सबकुछ

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन रोज नए वीडियो सामने आ रहे हैं। इनकी वजह से  आम आदमी पार्टी विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर है। जैन पर जेल में ऐशो-आराम के साथ रहने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मनी लॉल्ड्रिंग से लेकर अब तक सत्येंद्र जैन पर कौन-कौन से आरोप लग चुके हैं? जेल से कितने वीडियो जारी हुए? आम आदमी पार्टी का क्या कहना है और भाजपा ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं? 
 
पहले जानिए किस मामले में जेल में हैं जैन? 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी के अनुसार, सत्येंद्र जैन के पास मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चार शेल कंपनियों का वास्तविक नियंत्रण था। वहीं,  सह-आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सिर्फ डमी थे।
 
31 मार्च को ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज कर दी। छह जून को, जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित कई स्थानों पर छापे मारे। छापे के दौरान 2.85 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए। जैन पर आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से कृषि भूमि भी खरीदी है। इस मामले में अभी भी जांच जारी है। हालांकि, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार सत्येंद्र जैन को ईमानदार बता रहे हैं। केजरीवाल का दावा है कि जैन के ऊपर राजनीतिक षड़यंत्र के तहत आरोप लगाए गए हैं।
 
दूसरी ओर, सत्येंद्र जैन के वकील ने तर्क दिया कि उनकी भूमिका पीएमएलए के दायरे में नहीं आती है। जैन के वकील ने कहा कि यह आरोप लगाया गया है कि 2010 में मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रची गई थी। उस समय न तो जैन विधायक थे और न ही मंत्री। ऐसे में वह मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश कैसे रच सकते हैं?
 
जेल के अंदर से कौन से वीडियो सामने आए और सत्येंद्र जैन पर क्या-क्या आरोप लगे? 

1. ठग सुकेश से 10 करोड़ वसूलने का आरोप : जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैन पर 10 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप लगाया। सुकेश ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना को चिट्ठी लिख कर कहा कि जेल में सुरक्षा और सहूलियत के नाम पर जैन ने 10 करोड़ रुपए वसूले। ये रकम उनके एक करीबी के जरिए ली गई। सुकेश ने दावा किया कि उसने आम आदमी पार्टी को भी 50 करोड़ रुपए दिए थे और बदले में पार्टी ने दक्षिण भारत में जिम्मेदारी सौंपने का वादा किया था। सुकेश चंद्रशेखर 2017 से मंडोली जेल में बंद है। उसे बीच में तिहाड़ भी शिफ्ट किया गया था। सुकेश ने हाईकोर्ट में भी सत्येंद्र जैन के खिलाफ शिकायत की है। 
 
2. जेल में रेप के आरोपी से मसाज कराने का आरोप: पिछले दिनों सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए। इसमें सत्येंद्र जैन कथित तौर पर जेल की बैरक में मसाज लेते हुए दिख रहे हैं।  आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जैन बीमार चल रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें रेगुलर फिजियोथेरेपी की सलाह दी है। जेल की बैरक में भी उन्हें थेरेपी दी जा रही है। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि जो शख्स सत्येंद्र जैन की मसाज कर रहा था, वो रेप के मामले में बंद है। उसपर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है। 

 
3. जेल में वीवीआईपी सुविधाएं मिलने का आरोप : जैन के कई वीडियो ऐसे भी आए हैं, जिनमें वह बैरक में रहते हुए लोगों से मिल रहे हैं। उनके बैरक में तीन-चार लोग बैठे दिखाई देते हैं। इसपर भाजपा ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन को जेल में वीवीआईपी सुविधाएं मिल रहीं हैं। वह सारे नियमों को तोड़ रहे हैं।  
 
4. होटल का खाना खाने का आरोप : जेल में मसाज और वीवीआईपी सुविधाएं मिलने के आरोपों के बीच आज सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो सामने आ गया। इसमें वह जेल के अंदर होटल से मंगाया गया खाना खाते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में जैन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें जेल के अंदर खाना नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते 28 किलो तक उनका वजन भी घट गया है। इसका जवाब देते हुए भाजपा ने होटल के मंगाए खाने को खाते हुए जैन का नया वीडियो जारी कर दिया। दावा किया गया है कि जेल में रहने के दौरान जैन का वजन बढ़ गया है।

 

विस्तार

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन रोज नए वीडियो सामने आ रहे हैं। इनकी वजह से  आम आदमी पार्टी विपक्षी भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर है। जैन पर जेल में ऐशो-आराम के साथ रहने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मनी लॉल्ड्रिंग से लेकर अब तक सत्येंद्र जैन पर कौन-कौन से आरोप लग चुके हैं? जेल से कितने वीडियो जारी हुए? आम आदमी पार्टी का क्या कहना है और भाजपा ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं? 

 




Source link

Related Articles

Back to top button