Sbi Ecowrap Report Says India Has Managed Inflation Better Than Developed Countries – Sbi Ecowrap Report: विकसित देशों के मुकाबले भारत में महंगाई सबसे कम, बेहतर रहा प्रबंधन

[ad_1]
विकसित देशों के मुकाबले भारत में महंगाई सबसे कम (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : iStock
ख़बर सुनें
विस्तार
आर्थिक मंदी की आशंका के बीच बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से इजाफा कर रहे हैं। भारत ने भी नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है। लेकिन, महंगाई के प्रबंधन के मोर्चे पर भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर, 2021 से तुलना करने पर पता चलता है कि इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई सबसे कम बढ़ी है।
एसबीआई ने ईकोरैप रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में भारत उम्मीद की एक किरण की तरह दिख रहा है। इसने खाद्य कीमतों, जीवन-यापन और ऊर्जा की लागत के मोर्चे पर अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है। विभिन्न देशों में लागत की तुलना उनकी मुद्रा के बजाय रुपये में परिवर्तित कर की गई हैं। एसबीआई के मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विभिन्न मोर्चे पर कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अनिश्चितताओं के भंवर में फंसकर अर्थव्यवस्थाएं तबाह हो रही हैं। लेकिन, भारत ठोस प्रबंधन के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था से गायब हो गया है ‘अच्छा’
घोष ने अपनी रिपोर्ट में वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति की तुलना प्रसिद्ध संगीत नाटक ‘विकेड’ से की है। उन्होंने कहा, इस नाटक में एक प्रसिद्ध चरित्र ग्लिंडा गर्व से इस बात की घोषणा करती है कि उसके नाम में अक्षर ‘जी’ साइलेंट है।
- इसी तरह, ऐसा लगता है कि ‘अच्छा’ शब्द इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था से अस्थायी रूप से गायब हो गया है।
इसलिए एशियाई देशों में बढ़ रही महंगाई : आईएमएफ
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा, बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती से एशियाई देशों में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे वैश्विक विकास दर में दो फीसदी गिरावट की आशंका है। आखिरी बार इसी तरह का दबाव 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट और कोरोना महामारी के दौरान देखा गया था।
तीनों मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन (लागत रुपये में)
जीवन-यापन लागत
देश | सितंबर 2021 में | |
भारत | 100 | 112 |
अमेरिका | 100 | 112 |
जर्मनी | 100 | 120 |
ब्रिटेन | 100 | 123 |
खाद्य कीमत
देश | सितंबर 2021 में | अब |
भारत | 100 | 115 |
ब्रिटेन | 100 | 118 |
अमेरिका | 100 | 125 |
जर्मनी | 100 | 133 |
ऊर्जा लागत
देश | सितंबर 2021 में | अब |
अमेरिका | 100 | 112 |
भारत | 100 | 116 |
जर्मनी | 100 | 162 |
ब्रिटेन | 100 | 193 |
हमारी प्रति व्यक्ति आय चीन के बाद सबसे ज्यादा बढ़ी
देश | तेजी/गिरावट |
भारत | 57 फीसदी |
चीन | 88 फीसदी |
अमेरिका | 36 फीसदी |
रूस | 5 फीसदी |
जर्मनी | 1 फीसदी |
ब्रिटेन | -1 फीसदी |
फ्रांस | -5 फीसदी |
इटली | -6 फीसदी |
जापान | -11 फीसदी |
ब्राजील | -27 फीसदी |
[ad_2]
Source link